heml

पुलिस नक्सली मुठभेड़, 5 से 6 नक्सलियों की घायल होने की खबर

रायपुर: नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के डब्बामर्का कैंप में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, मुठभेड़ की पुष्टि नहीं हुई है|

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब छह बजे डब्बामर्क कैंप से कोबरा, एसटीएफ, सीआरपीएफ का संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर सकलेर की तरफ गया था। अभियान के दौरान सुबह सात बजे सुरक्षाबलों के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों की टीम ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में 5-6 नक्सली घायल हुए हैं। घायल नक्सलियों को भागते हुए देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button