CG : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ राजनांदगांव पुलिस का अभियान, 27143 लोगों को जागरूक करने का बनाया रिकॉर्ड

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजनांदगांव पुलिस ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। पुलिस के द्वारा स्कूल कॉलेज सहित एक साथ 165 स्थान में 27143 लोगों को जागरूक करने का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।

पुलिस द्वारा साइबर अपराध और नशे के खिलाफ “नवा बिहान” अभियान कार्यक्रम चलाते हुए जागरूकता फैलाई जा रही है। जिसके तहत एक साथ 27143 लोगों को जागरूक करने को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किये जाने Golden Book of World Records की टीम राजनांदगांव पहुंची। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा स्कूल, कॉलेजों सहित 165 जगह पर एक समय पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

जागरूकता रिकॉर्ड बनाने को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक झा ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और उनकी पूरी टीम को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा राजनांदगांव पुलिस को सम्मानित किया जाना हर्ष का विषय है।

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि साइबर जागरूकता अभियान के तहत 165 जगह पर एक साथ जागरूक करने अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया है जिसमें पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम ने लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है जिससे लोगों को नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने इस रिकॉर्ड के लिए पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के संबंध में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। जिसमें गोल्डन बुक ऑफर रिकॉर्ड के माध्यम से पुलिस को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम और नशा बड़ी समस्या है जिसके लिए नवा अभियान कार्यक्रम पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है।

पुलिस द्वारा एक साथ हजारों लोगों को जागरुक किए जाने के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज करने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम सभी आयोजन स्थल पर तैनात रही और पुलिस के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। राजनांदगांव द्वारा बनाये गए इस रिकार्ड को लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल राजेश शर्मा ने कहा कि अलग-अलग कैटेगरी में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिए जाते हैं। यह रिकार्ड गवर्नमेंट कैटिगरी रिकॉर्ड के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव पुलिस और एसपी गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हो गए हैं।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत एक समय पर बने इस रिकॉर्ड के मुताबिक 26318 छात्र-छात्राओं और 825 कर्मचारी एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया है। वहीं जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने 25 हजार जागरूकता पंपलेट का वितरण भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds