भाजपा नेता के बेटे की मौत : खेलते समय कार चालक ने रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के बेटे की मौत हो गई। कॉलोनी में खेलते समय कार चालक ने रौंद दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव का बेटा स्वतंत्र सिंह देव (7) बलरामपुर में अपनी बुआ के यहां गया हुआ था। वह घर के बाहर कॉलोनी में खेल रहा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसे रौंद दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 

परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां से उसे बिलासपुर अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। सात साल के बच्चे की मौत से घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। 

आरोपी कार चालक गिरफ्तार 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds