लॉगिन

विजयपुर उप चुनाव : श्योपुर विधायक बाबू जंडेल बोले-कांग्रेस हारी तो मुंह कालाकर रैली निकालूंगा

Madhya Pradesh October 16, 2024 रिपोर्टर: shailesh
विजयपुर उप चुनाव : श्योपुर विधायक बाबू जंडेल बोले-कांग्रेस हारी तो मुंह कालाकर रैली निकालूंगा

विजयपुर उप चुनाव : श्योपुर विधायक बाबू जंडेल बोले-कांग्रेस हारी तो मुंह कालाकर रैली निकालूंगा

श्योपुर : मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने बड़ा संकल्प लिया है। कहा, विजयपुर में यदि कांग्रेस हारी तो मैं अपना मुंह कालाकर रैली निकालूंगा। बाबू जंडेल श्योपुर से विधायक हैं। विजयपुर के करहल गांव में जनसभा को संबोधित करते उन्होंने यह बात कही है। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी मंच पर मौजूद थे।

दरअसल, मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होने हैं। 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। किसी पार्टी ने अभी प्रत्याशी तय नहीं किए, लेकिन चुनावी सभाएं शुरू कर दी गई हैं।

कांग्रेस की जीत का दावा
विजयपुर के करहल में गत दिनों कांग्रेस का कार्यक्रम सम्मेलन था। इसमें पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे। श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। कहा, यदि कांग्रेस नहीं जीती तो मैं अपना मुंह काला करके रैली निकालूंगा।

https://x.com/i/status/1846449068727316761

फूल सिंह बरैया ने भी किया था दावा 
पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक फूल सिंह बरैया ने पार्टी की जीत का दावा करते हुए मुंह काला करने का बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी, लेकिन रिजल्ट इसके विपरीत आए। भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बना ली। जिसके बाद उन्होंने मुंह काला कर राजभवन तक रैली निकाली थी।

रामनिवास रावत के इस्तीफे से खाली हुई सीट 
मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग है। श्योपुर जिले की विजयपुर सीट वन मंत्री रामनिवास रावत के इस्तीफे से खाली हुई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ा था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम लगभग फाइनल है। कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवार तलाश रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds