SI भर्ती अभ्यर्थियों के खुशखबरी : हाईकोर्ट ने 15 दिन के भीतर रिजल्ट जारी करने के दिए निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है।

अभ्यर्थियों ने मांगी थी इच्छा मृत्यु

उल्लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2018 के अभ्यर्थी रिजल्ट जारी ना होने को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि, या तो SI भर्ती का रिजल्ट करें या फिर इच्छा मृत्यु दें। रविवार को प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी गृहमंत्री के बंगले के बाहर रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि, वर्ष 2018 ने SI की परीक्षा हुई थी लेकिन 6 साल बाद भी अब तक कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया है।

दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds