मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सैनी को दी बधाई : चुने गए हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम साय ने पोस्ट कर लिखा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में हरियाणा राज्य प्रगति करेगा।


मिली जानकारी के अनुसार सीएम साय कल हरियाणा के दौरे पर जाएंगे। साय सुबह 7.50 बजे विशेष विमान से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ में सीएम कांक्लेव में भी शामिल होंगे। वहीं  सीएम साय वापस रात 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds