लखपति ब्वॉयफ्रेंड ने 80 रुपये वापस लेने के लिए Zepto को सबक सिखाया, यूजर्स बोले- आप हमेशा अमीर रहेंगे

क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto फिर से चर्चाओं में आ गई है। एक दिन पहले जेप्टो ने ऐसी गलती कर दी थी, जिसके चलते उसे माफी मांगनी पड़ी थी। अब दिल्ली की एक महिला ने ऐसा अनुभव सुनाया है, जिससे जेप्टो की सर्विसिंग पर सवाल उठ रहा है। इस महिला ने एक्स पर लिखा कि उसके ब्वॉयफ्रेंड की सालाना कमाई 42 लाख रुपये है, लेकिन जेप्टो से 80 रुपये का सर्च चार्ज हटाने के लिए उसे 42 मिनट का इंतजार करना पड़ा। खास बात है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी स्वीकार कर रहे हैं कि ज्यादातर ई कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने की बजाए बिगाड़ देती हैं।

दिल्ली की लेखिका अनु श्रीवास्तव ने एक्स पर लिखा कि 42 लाख रुपये सालाना पैकेज वाले मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने जेप्टो से 80 रुपये का सर्जचार्ज हटाने के लिए 42 मिनट का इंतजार किया। उनके यह पोस्ट करते ही वायरल हो गई। यूजर्स अपने अनुभव शेयर करने लगे। रतन रंजन नामक यूजर्स ने लिखा कि पैसा कड़ी मेहनत से कमाया जाता है। पैसे के लिए डेटिंग करने वाली लड़की इसे नहीं समझ पाएगी। इस पर अनु ने रिप्लाई किया कि हां, मैं इसकी आखिरी पंक्ति से सहमत हूं।

अमन ने लिखा कि अमीर होना और अमीर बने रहना अलग-अलग है। इस पर अनु ने कहा कि उसका ब्वॉयफ्रेंड, दोनों में मास्टर है। उधर, शिवानी ने लिखा कि वो संस्कारी है, जिस पर जवाब देते हुए अनु ने कहा कि हां। इसी तरह अन्य यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds