लॉगिन

CG हत्या या खुदकुशी? फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh October 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG हत्या या खुदकुशी? फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

CG हत्या या खुदकुशी? फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : अभनपुर नवापारा में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव  बीच गली में  फाँसी के फंदे में लटका मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलापरा की है

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कैलाश साहू  है,यह घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है । हत्या या आत्महत्या यह स्पस्ट नहीं है। फिलहाल गोबरा नवापारा पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और मर्ग कायमकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds