अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता सिडनी में मोनू गोस्वामी ने जीता सिल्वर मेडल

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मोनू गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर छत्तीसगढ़ और जिले का नाम रोशन किया है। मोनू गोस्वामी ने अपनी 5 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार अपना स्थान अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाया है।

5 वर्षों से कर रहे मेहनत

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 11से 13 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के रहने वाले मोनू गोस्वामी ने हिस्सा लिया। पावर लिफ्टिंग में 105 किलो वर्ग में मोनू गोस्वामी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। गौरेला पेड्रा मरवाही जिले के छोटे से गांव सेखवा के रहने वाले मोनू गोस्वामी ने अपनी 5 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार अपना स्थान अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds