विजयादशमी पर उर्दना पुलिस लाइन में हुवा शस्त्र पूजा, एसपी दिव्यांग पटेल बने मुख्य यजमान

रायगढ़ : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी के चलते प्रदेश भर में जगह जगह शस्त्र पूजन किया गया. वहीं विजयादशमी के अवसर पर उर्दना पुलिस लाईन में भी शस्त्र पूजा की गई.

शस्त्र पूजन में रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल मुख्य यजमान थे, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, आरआई अमित सिंह सहित पुलिस महकमे के कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए.

इस दौरान विधिवत तरीके से शस्त्र पूजन करने के साथ ही प्रतीकात्मक रूप से कोहड़ा की बलि दी गई, और आरती के बाद हर्ष फायर की। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दशहरे के पर्व की शुभकामना भी एसपी द्वारा दी गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds