नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया गया है. दिवंगत रतन टाटा के निधन के बाद नोएट टाटा को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन्हें सर्वसम्मति से नए चेयरमैन के रूप में चुना गया है। यह निर्णय मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में लिया गया।

सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं:

वर्तमान में, नोएल टाटा सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं। अब उनके कंधों पर टाटा समूह की जिम्मेदारियां भी हैं, और वे 100 देशों में फैले इस विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिसकी कुल कीमत 403 अरब डॉलर (लगभग 39 लाख करोड़ रुपये) है।

रतन टाटा के सौतेल भाई हैं नोएल टाटा:

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और उन्हें ट्रस्ट के संचालन के लिए प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना जा रहा था। रतन टाटा के बाद, अब नोएल टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे। वे रतन के पिता, नवल टाटा, और सिमोन टाटा के 67 वर्षीय बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds