राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25-26 को आएंगी रायपुर

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर प्रवास पर आएंगी। बताया गया है कि 25 तारीख को एनआईटी रायपुर (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), भिलाई के आईआईटी, रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय तथा एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के हाथों प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। बताया गया है कि राष्ट्रपति नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन भी जाएंगी। इसके साथ ही नवा रायपुर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति अपने इस प्रवास के दौरान 25 की रात को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

आईआईटी भिलाई के दीक्षांत में जाएंगी 26 को

अगले दिन 26 की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9 बजे सबसे पहले विवेकानंद सरोवर पहुंचेंगी, जहां वे स्वामी विवेकानंद प्रतिमा और सरोवर को देखने के लिए एयरपोर्ट खाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी। उनका हेलीकॉप्टर साढ़े 10 बजे भिलाई हेलीपैड पहुंचेगा और वे 11 बजे आईआईटी भिलाई पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भिलाई से दोपहर डेढ़ बजे तक लौटकर राजभवन आ जाएंगी। दोपहर साढ़े तीन बजे वे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी, जहां वे विवि के तीसरे दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह रायपुर में राष्ट्रपति का अंतिम कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे लौट जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds