लॉगिन

Ranji Trophy 2024-25 : आज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव मैच?

Sports October 11, 2024 रिपोर्टर: Pramod Agrawal
Ranji Trophy 2024-25 : आज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव मैच?

Ranji Trophy 2024-25 : आज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव मैच?

देश के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के पहले दौर का आज आगाज होने जा रहा है। दो चरणों वाले इस टूर्नामेंट में 38 टीमें खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। इनमें से शीर्ष 32 टीमों को एलीट कैटेगिरी में आठ-आठ के चार ग्रुप में बांटा गया है, जबकि 6 टीमें प्लेट ग्रुप में शामिल हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में 42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई की भिड़ंत बड़ौदा से होगी। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली मुंबई की टीम हाल ही में ईरानी कप 2024 में शेष भारत को हराने के बाद खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

बता दें कि रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में मुंबई की टीम विजेता बनी थी। मार्च 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को फाइनल में 169 रनों से हराकर अपना 42वां घरेलू खिताब अपने नाम किया था।

कब और किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव मैच?
अगर आप रणजी ट्रॉफी 2024-25 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में देखना चाहते हैं तो आपको जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा। यह फिर आप वेबसाइट के जरिए भी लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे। टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर मैच का प्रसारण किया जाएगा। सभी मैच सुबह 9:30 बजे से खेले जाएंगे।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले दौर का शेड्यूल
मैच की तारीख मैचअप स्थान
11-14 अक्टूबर बड़ौदा बनाम मुंबई वडोदरा
11-14 अक्टूबर जम्मू और कश्मीर बनाम महाराष्ट्र श्रीनगर
11-14 अक्टूबर त्रिपुरा बनाम ओडिशा अगरतला
11-14 अक्टूबर असम बनाम झारखंड गुवाहाटी
11-14 अक्टूबर दिल्ली बनाम छत्तीसगढ़ रायपुर
11-14 अक्टूबर सर्विसेज बनाम मेघालय दिल्ली
11-14 अक्टूबर हैदराबाद बनाम गुजरात सिकंदराबाद
11-14 अक्टूबर हिमाचल बनाम उत्तराखंड धर्मशाला
11-14 अक्टूबर राजस्थान बनाम पुडुचेरी जयपुर
11-14 अक्टूबर विदर्भ बनाम आंध्र नागपुर
11-14 अक्टूबर मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक इंदौर
11-14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल लखनऊ
11-14 अक्टूबर हरियाणा बनाम बिहार रोहतक
11-14 अक्टूबर केरल बनाम पंजाब थुम्बा
11-14 अक्टूबर चंडीगढ़ बनाम रेलवे चंडीगढ़
11-14 अक्टूबर तमिलनाडु बनाम सौराष्ट्र कोयंबटूर

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds