मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, सीएम को जंहा से गुजरना था वहां नहीं पहुंची पुलिस

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सीएम के गुजरने वाले रूट पर डीसीपी के आदेश के बाद भी वंहा कोहेफिजा थाने का पुलिस बल नहीं पहुंचा था। सेट पर मैसेज सुनने के बाद भी थाने में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक ने इसकी जानकारी स्टाफ को नहीं दी।

इस लापरवाही के चलते बुधवार को जोन तीन के डीसीपी रियाज इकबाल ने कोहेफिजा थाने के प्रधान आरक्षक संदीप बाथम की एक साल के लिए वेतन वृद्धि को रोकने का आदेश जारी किया है। डीसीपी ने आदेश में लिखा कि ड्यूटी के दौरान संदीप बाथम ने निर्देशों की अनदेखी की। यह पुलिस रेग्यूलेशन का स्पष्ट उल्लंघन है।

भोपाल के खानु गांव पॉइंट पर कोहेफिजा थाने से कोई कर्मचारी नहीं था। इस वजह से यहां भीड़भाड़ थी। ट्रैफिक में लगे बल ने यहां यातायात क्लियर कराया। इसके बाद सीएम का काफिला रवाना हो सका। गौरतलब है की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds