चंदखुरी में लगेगी भगवान श्रीराम की नई मूर्ति : 2 महीने में बनकर तैयार होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में राम वनगमन पथ की पहली मूर्ति बदली जाएगी। राजधानी के चंदखुरी में भगवान राम की 51 फीट की नई मूर्ति लगेगी। इसके लिए 2 महीने में मूर्ति बनकर हो तैयार हो जाएगी। इस मूर्ति को दो टन के 14 सैंड स्टोन जोड़कर आकार दिया जाएगा। ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा 51 फीट ऊंची इस मूर्ति को तैयार कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति को बनाने में करीब 78 लाख का खर्च आ सकता है। इसके लिए ग्वालियर के पहाड़ों से मंगवाए गए दो टन के 14 पत्थरों को जोड़कर मूर्ति आकार को दिया जा रहा है। शिवरीनारायण और सीतामढ़ी हरिचौका में लगी मूर्ति की तरह ही अब चंदखुरी के लिए भी तैयार की जा रही है। राम वनगमन पथ में 9 जगहों को चिन्हित किया गया था। इसमें से 7 जगहों चंदखुरी, शिवरीनारायण, सीतामढ़ी हरिचौका, राजिम, चंपारण, नगरी सिहावा, रामगढ़ में मूर्ति लगाई गई है।

मूर्ति बदलने का निर्णय सही

चंदखुरी में भगवान राम की प्रतिमा बदले जाने पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि, कांग्रेस शासन काल में सारे काम गलत हुए हैं। भगवान राम की प्रतिमा राम जैसी दिखनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित मूर्ति अलग दिखती है। इसलिए मूर्ति बदलने का निर्णय हुआ हैकांग्रेस के बीजेपी नेताओं के नजरों में दोष वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोग खुद अपना चश्मा बदलकर देखे क्या है। उन्होंने क्या बनाया है वो दिख जाएगा जो निर्णय हुआ है सही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds