CG दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

रायपुर : राजधानी से लगे अभनपुर में एक और भीषण हादसा हुआ है, यहां अभनपुर राजिम मार्ग पर सवारी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।