MPC Meeting: लगातार 10वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं

MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार 10वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखी है, जिससे लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। आखिरी बार फरवरी 2023 में RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की थी।

7 अक्टूबर से शुरू हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यह ऐलान किया। MPC मीटिंग हर दो महीने में होती है। इससे पहले अगस्त की बैठक में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

महंगाई नियंत्रण पर है RBI का फोकस:

MPC Meeting: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई के 4% के टारगेट पर बने रहने का प्रयास जारी है। हालांकि, सितंबर में महंगाई के आंकड़े बढ़ सकते हैं। GDP ग्रोथ के बारे में उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के लिए 7.2% का अनुमान बरकरार रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds