हरियाणा चुनाव रिजल्ट: ‘कैश ऑन डिलीवरी’ के ऑप्शन पर बीजेपी ने राहुल गांधी को भेजी 1 किलो जलेबी

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को एक किलो जलेबी भेजी है। यह पोस्ट बीजेपी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

शुरुआती रुझानों में तो कांग्रेस आगे निकल गई थी, लेकिन बीजेपी ने जब बाजी पलटी तो सारा खेल ही उल्टा पड़ गया। कांग्रेस के हाथ सिर्फ 37 सीटें लगी है। कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को बिकानेरवाला एक किलो जलेबी भेजी। भाजपा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी को एक किलो जलेबी भेजने का स्क्रीनशॉट लगा था। बीजेपी ने जलेबी भेजते हुए पेमेंट भी नहीं किया और कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुना।

‘एक किलो जलेबी की कीमत’

इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि बीजेपी ने जलेबी भेजते हुए लिखा है राहुल गांधी के लिए जलेबी’। इस एक किलो जलेबी की कीमत 550 रुपये है, लेकिन टैक्स, पैकिंग चार्ज और जीएसटी लगाकर इसकी कीमत 609 रुपये हो गया था। बीजेपी का यह ऑर्डर डिलीवर हुआ या फिर नहीं, इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन हरियाणा में हार के बाद जलेबी के नाम पर राहुल गांधी पर खूब तंज कसा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds