Shardiya Navratri 2024 : धर्म जागरण समिति ने निकाली 151 मीटर की चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग 

बतौली। Shardiya Navratri 2024 :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में धर्म जागरण समिति द्वारा 151 मीटर चुनरी यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और यात्रा में भाग लिया। स्थानीय लोगों की माने तो यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।

Shardiya Navratri 2024 : धर्म जागरण के संयोजक राजेश प्रधान एवम सूर्यकान्त सिंह ने बताया कि, चुनरी यात्रा का आयोजन विगत वर्षों से दुर्गा पंडाल तक आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष भी मातृशक्ति के द्वारा गायत्री मंदिर बतौली से चुनरी यात्रा सार्वजनिक दुर्गा पंडाल तक संपन्न हुई थी। इसी तारतमय में इस वर्ष भी धर्म जागरण समन्वय के तत्वाधान में चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें मातृ शक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दुर्गा पंडाल पहुंचने पर किया गया पूजन- अर्चन 

Shardiya Navratri 2024 :सार्वजनिक दुर्गा पंडाल बतौली में चुनरी यात्रा के पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता एवं सीमा गुप्ता ने चुनरी यात्रा का स्वागत किया और आरती दिखाकर पुष्प अर्पित किया। इसके पश्चात चुनरी माता रानी के श्री चरणों में अर्पित की गई। जिसमें संतोष गुप्ता, अनीता गुप्ता शर्मा, रजनीश मिश्रा शैलेंद्र गुप्ता आदि सबका सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds