Haryana Election 2024 Result: जुलाना से विनेश फोगाट पीछे, भूपेंद्र हुड्डा से सीएम सैनी तक…, यहां पढ़ें 10 हॉट सीटों की उठापटक

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का आज रिजल्ट आने वाला है। हरियाणा में महीनों से चली सियासी उठापटक में कौन विजेता घोषित होता है, इसका फैसला आज शाम तक आ जाएगा। एग्जिट पोल के दावे ने तो साफ कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रहेगी, लेकिन एग्जिट पोल कई चुनावों में गलत भी साबित हो चुका है। यहां हम आपको हरियाणा के 10 हॉट सीटों के बारे में पल-पल की अपडेट्स देंगे, जिन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर रहने वाली है।

इन सीटों पर रहेगा खास ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव कराए गए थे, जिसका नतीजा आज आने वाला है। एक तरफ बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने के लिए सोच रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस बीजेपी की विजयी रथ को रोकना चाहेगी। हरियाणा में कई ऐसी सीटें हैं, जिस पर जनता का खास ध्यान रहने वाला है। इन सीटों में सीएम नायब सिंह सैनी की सीट लाडवा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीट गढ़ी सांपला किलोई, विनेश फोगाट की सीट जुलाना इसके अलावा भी 7 मुख्य सीटें हैं।

विनेश फोगाट जुलाना से पीछे

जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट सुबह से आगे चल रही थी, लेकिन अब वह पीछे हो गई है। नहीं, अंबाला कैंट से बीजेपी नेता अनिल विज भी पीछे हो गए हैं। हरियाणा के सीएम नायव सिंह सैनी भी लाडवा विधानसभा सीट से आगे दिख रहे हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी गढ़ी सांपला किलोई सीट से 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

यहां पढ़ें हॉट 10 सीटों की पल-पल की अपडेट्स…

 

S.no सीट का नाम जिले का नाम किनके किनके बीच टक्कर रुझान जीतने वाली पार्टी
           
1. गढ़ी सांपला किलोई रोहतक

 

सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) और मंजू हुड्डा (बीजेपी) कांग्रेस आगे  
2. लाडवा कुरुक्षेत्र सीएम नायब सिंह सैनी (बीजेपी) और मेवा सिंह (कांग्रेस) सीएम सैनी आगे  
3. अंबाला कैंट अंबाला अनिल विज (बीजेपी) और परविंदर सिंह परी (कांग्रेस) अनिल विज पीछे  
4. हिसार विधानसभा सीट हिसार सावित्री जिंदल (निर्दलीय), कमल गुप्ता (बीजेपी) और रामनिवास रारा (कांग्रेस) सावित्री जिंदल आगे  
5. जुलाना निर्वाचन क्षेत्र जींद विनेश फोगाट(कांग्रेस) और कप्तान योगेश बैरागी (बीजेपी) विनेश आगे  
6. कैथल विधानसभा क्षेत्र कैथल रणदीप सुरजेवाला का बेटे आदित्य (कांग्रेस) और लीला राम गुर्जर (बीजेपी) आदित्य आगे  
7. उचाना कलां जींद दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), देवेंद्र अत्री (बीजेपी) और बृजेंद्र सिंह (कांग्रेस)    
8. तोशाम सीट भिवानी अनिरुद्ध चौधरी (कांग्रेस) और श्रुति चौधरी (बीजेपी) श्रुति चौधरी आगे  
9. बदली निर्वाचन क्षेत्र झज्जर ओमप्रकाश धनखड़ (बीजेपी) और कुलदीप वत्स (कांग्रेस)    
10. ऐलनाबाद सिरसा अभय सिंह चौटाला (INLD), भरत सिंह बेनीवाल (कांग्रेस) और अमीर चंद तलवारा (बीजेपी)    

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds