रतन टाटा बोले मेरी तबीयत ठीक: आईसीयू में भर्ती होने की खबर गलत; उद्योगपति ने कहा- रूटीन चेकअप के लिए आया हूं

नई दिल्ली : प्रसिद्ध उद्योगपति, प्रसिद्ध परोपकारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अपनी सेहत को लेकर उड़ी अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है। सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं। यह बयान तब आया जब खबरें आईं कि उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

बता दें कि, मीडिया में रतन टाटा की तबीयत को लेकर खबर थी कि उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। दावा किया गया कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी गिर गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में रखा गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद खुद रतन टाटा ने इन अफवाहों को निराधार करार दिया।

सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी
रतन टाटा ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैल रहीं अफवाहों से अवगत हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं फिलहाल अपनी उम्र और सेहत संबंधी जरूरी चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई बात नहीं है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपसे अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।’

रतन टाटा के इस बयान के बाद उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं लगातार की जा रही हैं।

जानिए कौन हैं रतन टाटा
रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा हैं। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष थे। रतन टाटा समूह के धर्मार्थ ट्रस्टों के प्रमुख बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button