राजधानी पहुंचे डिप्टी सीएम-मंत्री नेताम : गृह मंत्री बोले- केंद्र का लेकर थे गए संदेश, नेताम बोले- बस्तर को शांत करने का अभियान जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ रीजन में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 31 माओवादियों को मार गिराया था। जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम मंत्री केदार कश्यप जवानों से मिलने दंतेवाड़ा पहुंचे थे। रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचते ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, जवानों ने बेहतर काम किया है और केंद्रीय गृहमंत्री और सीएम का संदेश लेकर हम सब गए थे। जवानों की टीम ने साहस के साथ काम किया है, और बस्तर की उन्नति के लिए नक्सलियों से लोहा लिया है। इसके लिए सभी जवानों को बधाई दी है।

डिप्टी सीएम शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार ने नहीं किया कोई काम 

नक्सल पीड़ित परिवार को पुनर्वास नीति का लाभ नहीं मिल रहा है, इस पर डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि, पूर्ववर्ती सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया है। अभी रजिस्टर मेंटेन किया जा रहा है, सरकार के अलावा, नॉन गवर्मेंट ऑर्गेनाइजेशन भी इस दिशा में काम कर रही है। उनके अधिकार की चीजें शीघ्र उन तक पहुंचेंगी।

दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों की होगी बैठक 

दिल्ली में कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णुदेव साय की बैठक होनी है। इस पर उन्होंने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री के साथ नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक है और इस में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। उनका संकल्प बड़ा है और इस बैठक के बाद नई ऊंचाइयों और नए ढंग से काम किया होगा।
मंत्री नेताम बोले-  छत्तीसगढ़ को मिल रहा केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद

वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिल रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री का संकल्प है कि, 2026 तक नक्सलवाद को दूर करेंगे। हम सब यह प्रयास कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ को सशक्त, सुंदर और शांत बना सके, इस दिशा में काम हो रहा है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई जारी है और हमें बड़ी सफलता मिली है।

जवान बस्तर को शांत करने के लिए चला रहे हैं अभियान 

उन्होंने आगे कहा कि, जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर बस्तर को शांत करने का अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं और उनकी बॉडी भी रिकवर हुई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं। इसके लिए हमें उन्हें प्रोत्साहित करना था। क्योंकि, राष्ट्रीय नेतृत्व का संकल्प पूरा हुआ है और इसके लिए हम सबने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds