CG फेसबुक लाइव आकर महिला ने की आत्महत्या : छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से थी परेशान, कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पोस्ट में लिखा है कि, महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने करने जा रही हूं। फेसबुक पोस्ट को देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतका महिला का नाम प्रियंका सिंह है, वह मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 12 बजे महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर उसने फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसी ने पोस्ट देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

फंदे पर लटका मिला शव 

सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 साल की बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तुरंत महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

फेसबुक लाइव आकर की आत्महत्या 

प्रियंका सिंह ने मौत से पहले फेसबुक पोस्ट में बताया कि, मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी, डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा,विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मृतका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, पप्पू यादव उनसे लगातार 4 सालों से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतारकर उसे अश्लील इशारे किया करता था। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर उनको और उनकी बेटियों को घर पर जलाने की कोशिश की थी। साथ ही लिखा की पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds