MP News : चलती बस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

कटनी : जिले में एक प्रसूता महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया है। बस चालक ने भी हिम्मत दिखाते हुए बस को सीधा अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत ठीक है।

जानकारी के अनुसार मामला विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का बताया गया, जहां खिरवा नंबर 2 के ग्राम चरी निवासी गणेश सिंह अपनी पत्नी द्रौपदी सिंह की सोनोग्राफी करवाने कटनी आए हुए थे तभी गांव लौटते वक्त एमके ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 21 पी 0168 में प्रसूता द्रौपदी को जोर का दर्द होने लगा और विजयराघवगढ़ पहुंचते वक्त ही स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने महिला ने बस के अंदर बच्चे को जन्म दे दिया।

पति गणेश सिंह के आग्रह करने पर चालक ने बस हॉस्पिटल के मेन गेट तक ले जाकर खड़ी कर दी थी। इसके बाद ड्यूटी में मौजूद नर्स और आशा कार्यकर्ताओं ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला है।

बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि एक महिला को कटनी से कैमोर जाते वक्त ही बस में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने बस के भीतर ही एक बच्चे का जन्म दिया था। हॉस्पिटल में पदस्थ नर्स और स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं ने तुरंत ही पहुंचकर जच्चा-बच्चा को सुरक्षित उतारते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। फिलहाल मां द्रौपदी सिंह और उसका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं जिनको स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds