CG बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल : 6 महीने से फरार महिला आरोपी चढ़ी पुलिस के हत्थे

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बहुचर्चित हनी ट्रेप और ब्लेक मैलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। जहां पुलिस ने 6 महीने से फरार महिला आरोपी हीराकली को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिसमें अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि, इस मामले में जांच के बाद अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपियों के द्वारा अब तक लाखों रुपये की वसूली के सबूत मिल चुके हैं।

कुछ दिनों पहले ही हुई थी पांचवी FIR 

उल्लेखनीय है कि, इस बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में बड़ी कारवाई करते हुए पांचवी FIR दर्ज की थी। वहीं मामले में शामिल एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया था। इससे पहले प्रधान आरक्षक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 8 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच के बाद पुलिस विभाग के और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।

यह है पूरा मामला…

चर्चित सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी पत्रकार आशीष शुक्ला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें अपने आप को सरेंडर करने की बात कह रहा था। पहले भी इस मामले में एक पुलिस आरक्षक समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि, इस मामले में संलिप्त एक और महिला आरोपी अभी फरार थे। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds