लॉगिन

पत्नी से झगडा कर पति ने लगाई घर में आग, सिलेंडर फटने से चार घर और जले

Chhattisgarh March 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
पत्नी से झगडा कर पति ने लगाई घर में आग, सिलेंडर फटने से चार घर और जले

पत्नी से झगडा कर पति ने लगाई घर में आग, सिलेंडर फटने से चार घर और जले

रायपुर: पति पत्नी के झगड़े में पति ने अपने घर में आग लगा दिया। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और उसके अगल-बगल स्थित चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक जानवर भी जिंदा जल गया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया

इसके बाद डर के मारे पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। वहां बड़ा नुकसान हो चुका था। चारों घर जल गए हैं। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी।

पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया किउसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds