लॉगिन

न्याय यात्रा : गांधी की वेशभूषा में निकला युवक, बोला- न्याय के लिए अपने कपड़ों का त्याग कर चुका हूं

Chhattisgarh September 30, 2024 रिपोर्टर: shailesh
न्याय यात्रा : गांधी की वेशभूषा में निकला युवक, बोला- न्याय के लिए अपने कपड़ों का त्याग कर चुका हूं

न्याय यात्रा : गांधी की वेशभूषा में निकला युवक, बोला- न्याय के लिए अपने कपड़ों का त्याग कर चुका हूं

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होने आ रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा 200 से अधिक सेवा दल के कार्यकर्ता भी साथ-साथ चल रहे हैं।

इस यात्रा में कांग्रेस का सेवादल सबसे पहली पंक्ति में चल रहा है। इन्होंने हाथ में तिरंगा थामा हुआ है। इन्हीं सेवादल के सदस्यो में बिलासपुर यदुनंदन नगर के रहने वाले संजय आइलसिंघनी हैं  जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

महात्मा गांधी की वेशभूषा में रह रहे हैं संजय

युवा संजय महात्मा गांधी की वेशभूषा में इस पदयात्रा में बिना रुके सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि, न्याय की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना पहनावा त्याग दिया है। और वे पिछले कई वर्षो से अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे अपने शहर में भी हमेशा इसी वेशभूषा में रहते हैं और लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं।

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज चौथा दिन

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। आज यात्रा भैंसा से सारागांव जाएगी। न्याय यात्रा 100 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकली है। न्याय यात्रा में राज्य की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जा रहा है। बड़ी संख्या में विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में न्याय यात्रा का समापन होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds