लॉगिन

MP News : ससुराल से लौटने के बाद एनएचएआई अधिकारी ने उठाया खौफनाक कदम, शादी का सूट पहनकर टाई से लगा ली फांसी

Madhya Pradesh September 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : ससुराल से लौटने के बाद एनएचएआई अधिकारी ने उठाया खौफनाक कदम, शादी का सूट पहनकर टाई से लगा ली फांसी

MP News : ससुराल से लौटने के बाद एनएचएआई अधिकारी ने उठाया खौफनाक कदम, शादी का सूट पहनकर टाई से लगा ली फांसी

इंदौर : बीती रात सनसनीखेज घटना हो गई। ससुराल से लौटने के बाद नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लि. ( NHAI) के अधिकारी ने खौफनाक कदम उठाया। अधिकारी अपने कमरे में गए। शादी का सूट पहना। टाई से फंदा बनाया और फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले अधिकारी ने वीडियो भी बनाया। अधिकारी को फंदे पर लटका देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

रात 1.30 बजे कमरे में जाकर लगाई फांसी 
जयनगर के पास स्कीम 78 में रहने वाले अनुराग (30) पुत्र बद्रीलाल धारसिया एनएचएआई की एक कंपनी में अधिकारी थे। उज्जैन स्थित ससुराल से लौटने के बाद गुरुवार रात 1.30 बजे अनुराग ने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। बड़े भाई अजय धारसिया ने अनुराग को फंदे उतारा और एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जांच में यह बात भी आई सामने
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि सुसाइड से पहले अनुराग ने पत्नी तामश्री धारसिया से फोन पर बात की थी और कुछ गलत कदम उठाने के बारे में बताया था। पत्नी ने यह बाद मुंबई में रहने वाली अपनी सहेली को बताई। सहेली ने अनुराग की बहन को कॉल किया और बहन ने पहले अनुराग फिर बड़े भाई अजय को फोन पर सूचना दी। अजय तत्काल अनुराग के कमरे में पहुंचा। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो अनुराग फंदे पर लटका था।

पत्नी से चल रहा था विवाद 
मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि अनुराग की उज्जैन निवासी तामश्री से 21 जून 2021 को शादी हुई थी। शादी के बाद तामश्री एलएनसीटी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई। मई 2023 में अनुराग केदारनाथ गया तो पत्नी तामश्री उज्जैन चली गई। तामश्री  अपने पिता के साथ रहने लगी। अनुराग के बुलाने पर भी नहीं आई। अनुराग ने तामश्री को घर लाने के लिए 25 सितंबर को लीगल नोटिस दिया था।  तामश्री ने महिला थाने जाकर अनुराग की शिकायत कर दी। गुरुवार को अनुराग ससुराल उज्जैन गया था। लौटने के बाद सुसाइड कर लिया।

बड़े भाई ने लगाए गंभीर आरोप 
बड़े भाई अजय ने पुलिस को बताया कि सुसाइड से पहले अनुराग ने शादी का सूट पहना। वीडियो बनाए। टाई से फंदा बनाया और उस पर लटक गया।  अजय ने आरोप लगाया कि उसे पत्नी और ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया इससे तनाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds