लॉगिन

MP News : इंदौर में अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ तुकोगंज थाने में केस दर्ज

Madhya Pradesh September 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : इंदौर में अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ तुकोगंज थाने में केस दर्ज

MP News : इंदौर में अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ तुकोगंज थाने में केस दर्ज

इंदौर : इंदौर शहर के 56 दुकान और मेघदूत चौपाटी पर अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने शहर में अर्धनग्न घूमने के वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किए थे।

शहर की तुकोगंज थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 के तहत युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी इस हरकत का शहर के लोगों ने विरोध किया था। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी युवती द्वारा की गई इस हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह मां अहिल्या की नगरी है, यहां ऐसी हरतक नहीं चलेगी।

तुकोगंज पुलिस ने लिया एक्शन

युवती के अर्धनग्न होकर इंदौर शहर के प्रमुख स्थानों पर घूमने और वीडियो बनाकर इसे वायरल करने के मामले में लगातार विरोध हो रहा है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और युवती के खिलाफ केस दर्ज किया। इंदौर का 56 दुकान तुकोगंज थाना इलाके में आता है।

युवती ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी

अर्धनग्न होकर घूमने और वीडियो को लेकर हो रहे विरोध के बाद युवती ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। जिसमें उसने अपनी इस हरकत के लिए खेद जताया था। युवती के माफी मांगने के बाद भी शहर के इसका विरोध कर रहे थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds