लॉगिन

CG तीन फर्जी नक्सली गिरफ्तार : सरेंडर करने पहुंचे एसपी कार्यालय, खुद को बता रहे थे एरिया कमेटी के सदस्य

Chhattisgarh September 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG तीन फर्जी नक्सली गिरफ्तार : सरेंडर करने पहुंचे एसपी कार्यालय, खुद को बता रहे थे एरिया कमेटी के सदस्य

CG तीन फर्जी नक्सली गिरफ्तार : सरेंडर करने पहुंचे एसपी कार्यालय, खुद को बता रहे थे एरिया कमेटी के सदस्य

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नकली नक्सली बनकर कुछ लोग आत्मसमर्पण करने एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो युवक अपने आप को मानपुर मोहला एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य बता कर कर रहे थे। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल तीन लोग नकली नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला की तीनों का नाम युवक मधु मोड़िया,मनकू भोगाम और ओमप्रकाश नेताम है। इस दौरान तीनों युवक फर्जी नक्सली निकले। तीनों ने सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए ये प्लानिंग की थी। पकड़े गए युवक बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। सिटी कोतवाली तीनों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

करकनगुड़ा मुठभेड़ फर्जी

वहीं बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर से मुठभेड़ को फर्जी बताया है। 23 सितंबर को चिंतलनार थाना क्षेत्रांतर्गत करकनगुड़ा इलाके में नक्सल बटालियन के कंपनी सदस्यों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जवानों का नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सामना हुआ, जहां इस मुठभेड़ में पुलिस के अधिकारियों ने दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मारने और घटनास्थल से नक्सल सामग्री बरामद करने का दावा किया है। वहीं इस दावे के बाद नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजन के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर इस पूरे घटनाक्रम को फर्जी बताया है। मारे गए लोगों को निर्दोष बताते हुए कहा है कि, पुलिस ने मछली पकड़ने गए हुए ग्रामीण को मारने का आरोप लगाया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds