लॉगिन

बस के ड्राइवर को आई झपकी और कंटेनर से जा भिड़ी, एक की मौत…19 यात्री हुए घायल

Madhya Pradesh September 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
बस के ड्राइवर को आई झपकी और कंटेनर से जा भिड़ी, एक की मौत…19 यात्री हुए घायल

बस के ड्राइवर को आई झपकी और कंटेनर से जा भिड़ी, एक की मौत…19 यात्री हुए घायल

जबलपुर : जबलपुर में बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी बस तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम घाना पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। दुर्घटना की वजह बस चालक को अचानक नींद का झोंका आना बताया जाता है। तिलवारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

20 से ज्‍यादा घायलों में चार गंभीर रूप से घायल हुए

बस सड़क के किराने खड़े कंटेनर से टकरा गई है। 20 से ज्‍यादा घायलों में चार गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्‍हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों की मदद से निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया।

मदद के लिए पहुंचे और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना

जिस वक्‍त हादसा हुआ तब सभी यात्री गहरी नींद में थे, हर कोई स्‍वजनों को ढूंढ़ रहा था। हादसे की आवाज सुनकर लोग भी अपने घरों से बाहर आए। जैसे देखा लोग आवाज लगा रहे हैं, सभी ग्रामीण उनकी मदद के लिए पहुंचे और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी।

अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है

तिलवारा पुलिस ने बताया कि लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। बस की सीटों को तोड़ना पड़ा ताकि यात्रियों को निकाला जा सके। किसी तरह घायल यात्रियों को बाहर निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds