लॉगिन

उज्जैन में ढाई करोड़ की ठगी: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड मैनेजर से ट्रांसफर कराए रुपए

Madhya Pradesh September 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
उज्जैन में ढाई करोड़ की ठगी: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड मैनेजर से ट्रांसफर कराए रुपए

उज्जैन में ढाई करोड़ की ठगी: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड मैनेजर से ट्रांसफर कराए रुपए

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। बदमाशों ने यहां 76 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को पोर्न वीडियो और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर ढाई करोड़ रुपए ठग लिए। पीड़ित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में पदस्थ थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

उज्जैन की मंगल कॉलोनी में रहने वाले रविन्द्र कुलकर्णी (76)  हिन्दुस्तान कॉपर में मैनेजर थे। 20 सितंबर को उन्होंने माधव नगर पुलिस बताया कि बदमाशों ने 10 सितंबर को कॉल किया था। कॉलर ने कहा, मुंबई के तिलकनगर थाने में आपके खिलाफ केस दर्ज है। कुलकर्णी यह सुनते ही परेशान हो गए। वह किसी को कुछ बता पाते कि ठग ने फिर कॉल किया। खुद को हेमराज कोली और मुंबई के अंधेरी थाने का एसआई बताया। कहा, आपका नाम मनी लॉड्रिंग और पोर्न वीडियो के केस में आया है। 3 साल की जेल और 5 लाख जुर्माना हो सकता है।

ठग ने बुजुर्ग दंपती को किसी से मिलने और कुछ भी बताने से मना किया था। दंपती तीन दिन तक घर में ही बंद रहे। साथ ही उन्हें लगातार फोन कर रुपयों की डिमांड करते रहे। उनकी धमकियों से परेशान होकर बुजुर्ग दंपती ने 11 से 13 सितंबर के बीच 2 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपए आरोपियों के खाते ट्रांसफर कर दिए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds