लॉगिन

CG शिवनाथ नदी में हादसा : डूबने से दो लड़कों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Chhattisgarh September 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG शिवनाथ नदी में हादसा : डूबने से दो लड़कों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

CG शिवनाथ नदी में हादसा : डूबने से दो लड़कों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एनिकट में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। दोनों लड़कों का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल यह पूरा मामला सुरगी चौकी क्षेत्र का है। जहां पर करीब 6 से 7 युवक मोखला एनिकट में नहाने के लिए गए हुए थे। तभी दो लड़के सुमित यादव 18 साल और शाहिद अली 12 साल नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में समा गए। आस-पास के लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और दोनों लड़के डूब गए।

एसडीआरएफ ने निकाला शव 

हादसे की सूचना मिलते ही लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और नदी के किनारे भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी एसडीआरएफ को दी गई। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवाओं के शव को बोट की मदद से बाहर निकाला।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds