लॉगिन

CG : शादी डॉट कॉम पर संपर्क कर मेरठ के शादीशुदा व्यक्ति ने किया युवती से रेप, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

Chhattisgarh September 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : शादी डॉट कॉम पर संपर्क कर मेरठ के शादीशुदा व्यक्ति ने किया युवती से रेप, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

CG : शादी डॉट कॉम पर संपर्क कर मेरठ के शादीशुदा व्यक्ति ने किया युवती से रेप, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायपुर। राखी थाना में एक युवती ने मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना चार माह पूर्व मई की है। शादीशुदा युवक ने युवती से शादी डॉट कॉम के माध्यम से संपर्क किया था। युवक के शादीशुदा होने की जानकारी युवती को मेरठ जाने के बाद मिली।

पुलिस के मुताबिक, उत्तरप्रदेश, मेरठ निवासी अनस खान के खिलाफ युवती ने शादी करने का झांसा देकर रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया है कि अनस ने शादी डॉट कॉम के माध्यम से अपने आपको अविवाहित होना बताया और युवती के साथ शादी करने की इच्छा व्यक्त की।

समान धर्म होने की वजह से युवती के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद युवती से मिलने अनस मई में रायपुर आया और युवती के साथ रेप कर फरार हो गया और अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने अनस के बारे में जानकारी जुटाई, तो उसके विवाहित होने की जानकारी मिली।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds