लॉगिन

CG : व्याख्याता खुदकुशी मामला ; पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, मोटी व बदसूरत कहकर करता था प्रताड़ित

Chhattisgarh September 18, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG  : व्याख्याता खुदकुशी मामला ; पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, मोटी व बदसूरत कहकर करता था प्रताड़ित

CG : व्याख्याता खुदकुशी मामला ; पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, मोटी व बदसूरत कहकर करता था प्रताड़ित

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिक्षिका आत्महत्या मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षिका को बदसूरत बताकर पति प्रताड़ित करता था। रोज-रोज की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार व्याख्याता शिक्षिका तरुण दुबे ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में अब पति मयूरकांत दुबे को गिरफ्तार किया गया है। मामला रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके का है। जानकारी के मुताबिक बदसूरत होने के तानों और रोज मारपीट से तंग आकर महिला की आत्महत्या का कारण बने पति को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति मयूर कांत दुबे (37) को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक तरुण दुबे (मृतका) पति मयूर कांत दुबे 35 वर्ष मकान नंबर ए/93 विनायक सिटी भाटागांव में पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। तरुण व्याख्याता शिक्षक के पद पर पदस्थ ती, जबकि पति निजी कंपनी में काम करता था। बीती रात तरुण ने 12:15 बजे अपने बेडरूम में प्रवेश कर अंदर से दरवाजा बंद कर ली थी। मयूर दुबे ने 12:48 बजे बेडरूम का दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर दरवाजे की थक्का देकर खोल अंदर गया तो देखा कि तरुण दुबे कमरे के अंदर लगे सीलिंग फैन से गले में चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी।

उसे फंदा काटकर नीचे उतारा, फिर पड़ोसी गगन कुमार झा की मदद से रामकृष्ण अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने तरुण दुबे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच में पाया गया कि मयूर कांत दुबे फार्मेसी कंपनी में काम करता है। वह मूलतः लाल माटी गोपाल होटल सिद्ध बाबा वार्ड थाना धमापुर जबलपुर का निवासी है। तरुण दुबे रायपुर में शिक्षिका वर्ग एक पर शासकीय सेवा में कार्यरत थी। दोनों पति-पत्नी विवाह के बाद पहले चंगोरा भाटा में किराए के मकान में और साल भर पूर्व विनायक सिटी भाटा गांव में स्वयं का मकान बनाकर रह रहे थे। दांपत्य जीवन के दौरान दो संतानें हुई थी।

आदतन शराबी मयूरकांत, पत्नी के मना करने पर मारपीट करता था। तरुण दुबे को यह भी संदेह था कि मयूरकांत दुबे का किसी महिला से संबंध है। तरुण दुबे जब अपने पति को उसके चरित्र और शराब पीने से रोक टोक करती थी। तो मयूरकांत दुबे बोलने लगता था कि तेरी सरकारी नौकरी है इसलिए तुझे झेल रहा हूं। तू बदसूरत है मर क्यों नहीं जाती ? तरुण दुबे जब भी मायके जाती या अपने परिजनों को बताती थी तो मायके वाले रिशता खराब ना हो कह कर समझा बुझा कर वापस ससुराल भेज देते थे।

तरुण दुबे को उसका पति मयूर कांत दुबे विगत कई वर्षों से शराब पीकर मारपीट करता था तथा मोटी बदसूरत बोलकर ताना मारते हुए लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा तरुण दुबे पति की प्रताड़ना से फांसी लगा ली। पति के विरुद्ध धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds