लॉगिन

विधायक की अनोखी पहल : सड़क में गड्ढे या हैंड पंप खराब है, बस क्यूआर कोड स्कैन करिए और भेज दीजिए

Chhattisgarh September 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
विधायक की अनोखी पहल : सड़क में गड्ढे या हैंड पंप खराब है, बस क्यूआर कोड स्कैन करिए और भेज दीजिए

विधायक की अनोखी पहल : सड़क में गड्ढे या हैंड पंप खराब है, बस क्यूआर कोड स्कैन करिए और भेज दीजिए

अंबिकापुर। सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने पीएम के जन्मदिन पर अनोखी पहल की शुरुआत की। उन्होंने जनता के लिए क्यूआर कोड लांच किया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर जनता अपनी पांच समस्याएं विधायक और अधिकारियों को भेज सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने जनता के लिए क्यूआर कोड लांच किया है। इसे स्कैन कर जनता पीडीएस संचालन,  हैडपंप मरम्मत, खराब सड़क, बंद स्ट्रीट लाइट और शौचालय की सफाई जैसी शिकायतें सीधे विधायक और अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।

शिकायत मिलते ही जल्द करेंगे समस्याओं का समाधान 

विधायक टोप्पो ने जनता को आश्वस्त किया है कि, स्कैन कर की शिकायतों की समस्याओं को जल्द ही सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान होते हैं। स्कैनिंग के जरिए उनकी शिकायत जल्द ही हम तक पहुंच सकेंगी और जल्द ही समस्या का निवारण हो जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds