लॉगिन

अस्पतालों में मिलेंगी सस्ती दवाएं : एमपी के सभी जिलों में एक साथ खुले जन औषधि केंद्र, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

Madhya Pradesh September 17, 2024 रिपोर्टर: shailesh
अस्पतालों में मिलेंगी सस्ती दवाएं : एमपी के सभी जिलों में एक साथ खुले जन औषधि केंद्र, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

अस्पतालों में मिलेंगी सस्ती दवाएं : एमपी के सभी जिलों में एक साथ खुले जन औषधि केंद्र, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

भोपाल : मध्य प्रदेश के जिला अस्पतालों में जन-औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम मोहन यादव भोपाल के मिंटो हाल में मौजूद रहे। जन-औषधि केंद्रों में गुणवत्तायुक्त जेनेरिक दवाइयां अपेक्षाकृत सस्ती कीमतों में मिलती हैं।

भोपाल के मिंटो हाल में शुभारंभ समारोह के दौरान जन-औषधि केंद्रों के शुभारंभ समारोह में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह भी मौजूद रहीं।

एमपी में 500 से अधिक जन-औषधि केंद्र
मध्य प्रदेश में अभी 500 से अधिक जन औषधि केंद्र संचालित हैं। जहां से रोजाना हजारों लोग सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां खरीदते हैं। सरकार ने अब सभी जिला अस्पतालों में भी जन औषधि केंद्र स्थापित किए हैं।

जन-औषधि केंद्र के फायदे

सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। यह दवाइयां ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 90% तक सस्ती होती हैं।

सस्ती दवाओं से लोगों के चिकित्सा खर्चों में बचत होगी। गरीब परिवारों के लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होंगी।

सस्ती और सुलभ दवाओं के जरिए लोग स्वास्थ्य में सुधार ला सकेंगे। शुगर, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन में भी इन जन-औषधि केंद्रों की अहम भूमिका होगी।

जन-औषधि केंद्र से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, जिससे वह ब्रांडेड दवाओं पर निर्भरता कम कर जेनेरिक दवाओं को अपनाएंगे।

रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। प्रत्येक केंद्र के संचालन के लिए फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों की आवश्यक होगी। इससे नए लोगों को रोजगार मिलेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds