CG जादू- टोने के नाम पर एक और कांड : एक ही परिवार के 5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या, गांव में भारी फोर्स तैनात

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जादू टोना के शक में 5 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को अंजाम गांव के ही 5 लोगों ने दिया है। कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में रविवार सुबह 11 बजे लाठी और डंडों से पीटकर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी पांचों आरोपी ग्रामीणों के साथ कोंटा थाना पहुंचकर अपने आप को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर के दौरान आरोपी अपने साथ घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी और डंडे भी लेकर आए। घटना की जानकारी मिलते ही सुकमा एसपी किरण चव्हाण, कोंटा एएसपी आकाश राव एयर कोंटा एसडीओपी सुमित गुप्ता मौके पर मौजूद हैं।

एसपी ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, कोंटा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल में जादू-टोना के शक में 03 महिला सहित कुल 05 ग्रामीणों को लाठी/डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई  है। मृतकों में 1. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 2. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 3. मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 4. करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, और 5. मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष ये सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं

  1. सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना उम्र 21 वर्ष
  2. सवलम पिता हिड़मा पिता सवलम लच्छा
  3. कारम सत्यम पिता कारम रामा उम्र 35 वर्ष
  4. कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना उम्र 28 वर्ष
  5. पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds