कांग्रेस की पदयात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन बोले- कांग्रेस के लोगों को माफी यात्रा निकालनी चाहिए

रायपुर : बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे. वह सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने निगम मंडल की नियुक्ति पर भी मीडिया से बात की और जानकारी दी|

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे, वो सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. अपने दौरे को लेकर उन्होंने ने कहा कि पार्टी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करते हैं. सभी लोग फिर से सदस्य बन रहे हैं. फिर से देश को आगे बढ़ने का संकल्प ले रहे है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी सदस्यता अभियान में अच्छा गति है|

कांग्रेस के लोगों को माफी यात्रा निकालनी चाहिए – नितिन नबीन

कांग्रेस के पदयात्रा पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने तंज कसा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को माफी यात्रा निकालनी चाहिए. कार्रवाई से बचने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं. भ्रष्टाचारी यात्रा नहीं करते अब उनकी यात्रा जेल की होगी|

निगम मंडल की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रियात्मक चीज है, पिछली बार भी समीक्षा किया गया था. मुझे उम्मीद है सभी चीज क्लियर हो जाएगा. सब की समीक्षा करने के बाद फिर दिल्ली निर्णय करेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds