CG : ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान, डिप्रेशन में आकर 16 साल के लड़के ने किया सुसाइड

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऑनलाइन गेम के चलते 16 साल के लड़के ने मानसिक दबाव में आकर सुसाइड कर लिया। घर से करीब एक डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर फंदे में लड़के का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बीते करीब कई महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था।

दरअसल यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करही कछार का है। मिली जानकारी अनुसार 16 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम के कारण मानसिक दबाव के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेलगहना चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र बीते करीब कई महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था।

फ्री फ़ायर गेम का आदी था लड़का 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़का ऑनलाइन गेम का आदि था, जो फ्री फ़ायर खेला करता था। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था। इसी के चलते ऑनलाइन गेम के कारण डिप्रेशन में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds