लॉगिन

MP News: मुरैना में रपटा पार करते ट्रैक्टर के साथ तीन बहे, एक को बचाया

Madhya Pradesh September 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News: मुरैना में रपटा पार करते ट्रैक्टर के साथ तीन बहे, एक को बचाया

MP News: मुरैना में रपटा पार करते ट्रैक्टर के साथ तीन बहे, एक को बचाया

मुरैना : कैलारस क्षेत्र के खेड़ाकलां गांव में उफनती नदी के रपटे को पार करते समय ट्रैक्टर सहित तीन लोग बह गए। हालांकि एक को तो आसपास के लोगों ने बचा लिया। लेकिन दो बह गए। दोनों की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक कैलारस तहसील के खेड़ाकला गांव के पास झुण्डपुरा के रास्ते पर बरसाती नदी है। पानी बरसने की वजह से नदी उफान पर थी और रपटे के ऊपर से पांच से छह फीट पानी तेजी से बह रहा है। इसी रपटे से एक ट्रैक्टर पर बैठकर तीन लोग नदी पार कर रहे थे। रपटे के ऊपर तेज बहाव में ट्रेक्टर बहने लगा और ट्रैक्टर के साथ तीनों लोग बहने लगे। इसी दौरान रपटे के आसपास खड़े लोगों ने एक को तो बचा लिया है। लेकिन दो लोग पानी के साथ बह गए हैं। दोनों ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं और दोनों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds