लॉगिन

MP News : बाबा महाकाल के धाम पहुंचे पंडोखर महाराज, कहा- दिव्य दर्शन हुए यह मेरा सौभाग्य

Madhya Pradesh September 8, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : बाबा महाकाल के धाम पहुंचे पंडोखर महाराज, कहा- दिव्य दर्शन हुए यह मेरा सौभाग्य

MP News : बाबा महाकाल के धाम पहुंचे पंडोखर महाराज, कहा- दिव्य दर्शन हुए यह मेरा सौभाग्य

उज्जैन : कई जन्मों के पुण्य उदय होते हैं, तब हमें ऐसा अवसर प्राप्त होता है कि हम किसी तीर्थ में जाकर भगवान के दर्शनों का लाभ ले सकें। यह मेरा भी सौभाग्य है कि कालों के काल बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ और पूजन अर्चन कर मुझे भी यह आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

पंडोखर धाम के महाराज रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान के दर्शनों का लाभ लिया और नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। आपने ॐ नमः शिवाय का जाप करने के साथ ही भगवान के दिव्य दर्शनों का लाभ भी लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने इस अवसर पर संत श्री का सम्मान भी किया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds