लॉगिन

CG पत्नी ने की पति की हत्या : लाइट बनाने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

Chhattisgarh September 8, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG पत्नी ने की पति की हत्या : लाइट बनाने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

CG पत्नी ने की पति की हत्या : लाइट बनाने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। जहां पर एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पति के सिर पर इतना जोर से डंडे से वार किया की मौके पर ही पति की मौत हो गई। मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया।

दरअसल यह पूरा मामला रघुनाथपुर चौकी के ग्राम बटवाही का है। जहां पर एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने रात में घर का लाइट नहीं जलने पर पति को लाइट बनाने को कहा था। जिसके बाद पति ने पत्नी की बात को कर अनसुना दिया था। इस बात पर दोनो के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर  पत्नी ने पति के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे मौके पर ही पति दिलसाय की मौत हो गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds