सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी : पार्टी ने बनाया मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी, 4 राज्यों के लिए बनाएंगे घोषणा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कद बढ़ाया गया है। उन्हें चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव करेंगे।

दरअसल टीएस सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

गेम चेंजर साबित हुआ था घोषणा पत्र 

साल 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा कर अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात की थी। 2018 में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत में घोषणा पत्र गेम चेंजर साबित हुआ था। जिसमें  किसानों की कर्ज माफ़ी, बिजली बिल हाफ, धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल थी।

घोषणा पत्र समिति के राष्ट्रीय संयोजक बने थे 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को घोषणा पत्र समिति के लिए राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया था। इस सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल थे। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने कई ऐसी योजनाएं बनाई थी जिससे जनता प्रभावित हुई और कांग्रेस को प्रदेश की 90 में से 68 सीटें मिली थी।

दो राज्यों में इस तारीख में होंगे चुनाव 

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसमें जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर पहले फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। धारा  370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds