लॉगिन

CG एनआईए की छापेमारी : नारायणपुर के अबूझमाड़ से चार नक्‍सली गिरफ्तार, संगठन को रसद पहुंचाने का है आरोप

Chhattisgarh September 4, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG एनआईए की छापेमारी : नारायणपुर के अबूझमाड़ से चार नक्‍सली गिरफ्तार, संगठन को रसद पहुंचाने का है आरोप

CG एनआईए की छापेमारी : नारायणपुर के अबूझमाड़ से चार नक्‍सली गिरफ्तार, संगठन को रसद पहुंचाने का है आरोप

रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घोर नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में छापेमारी की है। एनआईए ने छापेमारी के दौरान चार नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान 35 नक्‍सलियों के नाम भी सामने आए हैं। बतादें कि जांच एजेंसी ने मार्च 2023 में सड़क नाकाबंदी मामले में छापेमारी की है।

एनआईए ने जिन चार नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है, वो नक्‍सली संगठन के लिए आवश्यक सामग्री और रसद सहायता प्रदान करते थे। नक्सली संगठन के चार संदिग्ध सदस्यों के कस्तूरमेटा, मदाली और मलकाल गांव के ठिकानों में तलाशी ली गई।

माड़ बचाओ मंच के नेता पर नक्‍सलियों की मदद करने का आरोप

20 मार्च 2023 को हुई घटना में कुल 35 नक्‍सलियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं छापेमारी के दौरान माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा राम उर्फ लखमा कोर्रम पर नक्‍सलियों की मदद करने का आरोप है।

नक्सली संगठन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग को कई हिस्सों में खोदकर, पेड़ों को काटकर और कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर रखकर अवरुद्ध कर दिया था। इस अवरोध का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds