Russia: अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस आलीशान घर में रह रहे है पुतिन, रूसी खोजी समाचार साइट ‘द प्रोजेक्ट’ का दावा

मास्को : युक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच एक रिपोर्ट में रूस के राष्ट्रपतिब्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। रूसी खोजी समाचार साइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin) कथित तौर पर अपनी जिमनास्ट गर्लफ्रेंड एलिना काबएवा के साथ रह रहे हैं। आपको बता दें कि ‘द प्रोजेक्ट’ एक क्रेमलिन द्वारा प्रतिबंधित एक रूसी विपक्षी वेबसाइट है। इस वेबसाइट https://www.proekt.media/en/guide-en/alina-kabaeva-putin-eng/ ने पुतिन को लेकर कई बड़े दावे किए हैं।

कहां रह रहे है पुतिन

‘द प्रोजेक्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार,पुतिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक बड़े और बहुत ही कड़ी सुरक्षा वाली प्रॉपर्टी में रह रहे हैं, जिसमें स्विमिंग पूल और एक मूवी थियेटर समेत कई चीजें शामिल है। हेलीपैड वाला ये अपार्टमेंट ‘रूस में सबसे बड़ा अपार्टमेंट’ माना जाता है।इस रिपोर्ट ने ये भी खुलासा किया है कि पुतिन ने अपनी 39 वर्षीय गर्लफ्रेंड के लिए ये प्रॉपर्टी 120 मिलियन डॉलर में खरीदी है। पुतिन की ये संपत्ति मास्को के उत्तर पश्चिम में वल्दाई झील पर स्थित है।

13,000 वर्ग फुट में फैला है अपार्टमेंट

‘द प्रोजेक्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, रुसी राष्ट्रपति ने अपनी गर्लफ्रेंड को साइप्रस में एक स्लश फंड (गैर-कानूनी काम कराने के लिए इस्तेमाल होने वाली रकम) से 120 मिलियन डॉलर में संपत्ति खरीदा है। इस घर को 2020 से बनाना शुरू कर दिया गया था, जिसका काम पिछले वर्ष 2022 में पूरा हुआ।

हवेली लगभग 13,000 वर्ग फुट में फैली हुई है और पूरी तरह से लकड़ी से रूसी डाचा की शैली में तैयार की गई है। रिपोर्ट में अनाम अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि उन्होंने परिसर में बच्चों को देखा था, और अलीना काबेवा की कुछ महिला रिश्तेदारों को भी देखा गया है।

वर्ष 2021 में विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी ने किया था ये दावा

सबसे पहले वर्ष 2021 में जेल में बंद रुसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की टीम ने इस अपार्टमेंट को लेकर दावा किया था। विपक्षी नेता ने बताया था कि पुतिन ने इस संपत्ति को बनाने के लिए बजट फंड का इस्तेमाल किया था।

हालांकि, क्रेमलिन और एलिना काबेवा ने बार-बार इनकार किया है कि वह व्लादिमीर पुतिन के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने रिपोर्ट में व्लादिमीर पुतिन की निजी पार्टियों में भाग लेने वाले अनाम अधिकारियों के हवाले से कहा कि उन्होंने दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा लेकिन उन्हें कोई संदेह नहीं है कि उनके बीच संबंध हैं। अलीना काबेवा को व्लादिमीर पुतिन द्वारा 2014 में रूस के राष्ट्रीय मीडिया समूह का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds