लॉगिन

CG : बॉयफ्रेंड के साथ पकडी गई दो युवतियों ने पिया जहर, एक की मौत दूसरी गंभीर

Chhattisgarh September 4, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : बॉयफ्रेंड के साथ पकडी गई दो युवतियों ने पिया जहर, एक की मौत दूसरी गंभीर

CG : बॉयफ्रेंड के साथ पकडी गई दो युवतियों ने पिया जहर, एक की मौत दूसरी गंभीर

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक साथ दो युवतियों ने जहर खा लिया है। जिससे एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर है। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल यह पूरी घटना जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव की है। जहां की दो युवतियों ने कीटनाशक दवा पी ली। जिससे एक एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं दूसरी युवती की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले वालों ने दोनों युवतियों को दो लड़कों के साथ पकड़ा था। जिसके बाद बदनामी के डर से बचने के लिए दोनों ने घर में रखे कीटनाशक दवा को पी लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों युवक को पुलिस को सौंपा दिया है। वहीं पुलिस इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।

 कब्जाधारी ने पिया जहर

वहीं छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में अवैध कब्जा हटाने गए तहसीलदार की टीम को रोकने के लिए बेजा कब्जाधारी ने जहर पी लिया है। जिसके बाद तहसीलदार कमलेश सिदार ने कब्जाधारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बेजा कब्जाधारी अग्रेश्वर ने आरोप लगाया है कि पटवारी और तहसीलदार ने उनके बेजाकब्जा को न हटाने के लिए 1 लाख की मांग की थी। मैं 50 हजार देने गया लेकिन तहसीलदार ने नहीं लिया और कार्रवाई करने पहुंच गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds