ABVP और NSUI के नेताओं में मारपीट : सदस्यता अभियान को लेकर विवाद, साइंस कॉलेज में जमकर चले लात- घूंसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में सदस्य बनाने को लेकर ABVP और NSUI के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीजेपी के सदस्यता दिवस के दिन ABVP के लोग कॉलेज में छात्रों को सदस्य बना रहे थे। जिसको लेकर NSUI आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई। इस मारपीट में कई छात्रों कों चोटें भी आईं हैं। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों गुट एक दोनों मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ABVP और NSUI के छात्रों के बीच सदस्यता अभियान को लेकर विवाद हुआ। ABVP के छात्र कार्यकर्ता कॉलेज में छात्रों सदस्य बना रहे थे। इस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। दोनों संगठनों के छात्र आमने सामने आ गए और हंगामे के बीच मारपीट हुई। इसमेंं कई छात्रों को चोट आई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds