लॉगिन

कौन बनेगा यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष: सरगुजा की शशि सिंह का नाम सबसे आगे, पहुंचीं दिल्ली

Chhattisgarh September 2, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कौन बनेगा यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष: सरगुजा की शशि सिंह का नाम सबसे आगे, पहुंचीं दिल्ली

कौन बनेगा यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष: सरगुजा की शशि सिंह का नाम सबसे आगे, पहुंचीं दिल्ली

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ सांसद का चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह का कद बढ़ सकता है। रविवार को शशि सिंह दिल्ली पहुंची। शशि सिंह का नाम देश के उन 8 कांग्रेस लीडर्स के रेस में शामिल है। जिनका सिलेक्शन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए होना है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरगुजा की शशि सिंह सहित 8 कांग्रेस लीडर्स का यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू लेंगे। राहुल गांधी द्वारा सभी कांग्रेस लीडर्स से वन टू वन चर्चा के बाद नाम फाइनल किया जायेगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी कांग्रेस नेत्री हैं, जो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। उनके पिता दिवगंत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे।

सरगुजा से हारी थी लोकसभा चुनाव 
आपको बता दें कि, शशि सिंह सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में चिंतामणि महाराज को कड़ी टक्कर देने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उन्होंने पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इन उम्मीदवारों के नाम हैं शामिल 
शशि के अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास से राहुल गांधी की वन-टू-वन चर्चा होगी। इन्हीं 4 नेताओं में से ही यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds