MP News : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, मुरैना में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने लगाई फांसी, परिजनों में आक्रोश

मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना में आरोपी ने थाने में सुसाइड कर ली। पुलिस ने उसे 2023 हुई हत्या एक मामले में हिरासत में लिया था। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में परिजन सिविल लाइन थाने पहुंच गए। जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डॉक्टर और फोरेंसिक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। एसपी समीर सौरभ ने TI, हेड कॉन्स्टेबल और एक आरक्षक पर कार्रवाई की है।

दरअसल, दिसंबर 2023 में अशोक जाटव नाम के शख्स की हत्या हुई थी। मामले में बालकृष्ण जाटव (31) उर्फ सनी पुत्र काशीराम आरोपी था। शनिवार रात 10 बजे पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अशोक रिश्ते में बालकृष्ण का जीजा लगता था।

गमछे से लगाया फंदा 
मुरैना एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने बताया, जांच जारी है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ चार से पांच केस पहले से दर्ज हैं। शुरुआती जांच में गमछे से फंदा लगाए जाने की जानकारी मिली है।

4 दिन पहले उठाई थी पुलिस
बालकृष्ण ग्वालियर के लक्ष्मणपुर जलालपुर वार्ड-63 का रहने वाला था। मुरैना में अंबेडकर नगर स्थित मामी के घर में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे 4 दिन पहले उठाया था, लेकिन मौत कैसे हुई, इसका सही-सही खुलासा नहीं कर रही।

नहर के पास मिला था शव 
दिसंबर 2023 में अशोक जाटव का शव सवितापुरा नहर के पास मिला था। संदेह के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बालकृष्ण को गंगा मालनपुर गांव से उठा लाई। उसे शक है कि सनी जाटव ने ही अशोक की हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds